Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

देहरादून :  उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सोमवार को अपने चार वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। यह 4 वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों से भरा रहा। इस अवसर पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सरकार की उपलब्धियों की सराहना की।

चार साल पूरे होने के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal ट्रेंड करता रहा और यह हैशटैग लंबे समय तक नंबर 1 पर बना रहा। देशभर से लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए राज्य में हुए विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से रेखांकित किया।

सोशल मीडिया X पर प्रशांत कुमार ने लिखा कि “मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से युवाओं को ऊर्जा उद्यमी बनाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर प्रदेश में सृजित हो रहे।” वहीं मुकुल ने लिखा कि “किसानों की आय बढ़ाने के लिए धामी सरकार ने योजनाओं को जमीन पर उतारा है। कृषि, बागवानी और जैविक खेती को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया गया।” वर्षा सिंह ने लिखा कि “धामी सरकार के 4 वर्षों में सुशासन और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता रही। पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित निर्णयों से जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।” इसी प्रकार कई लोगों ने 4 साल पूरे होने पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री धामी की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top