Headline
ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी ( SIT ) जांच और कार्रवाई के निर्देश
हमारा उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज

टिहरी। प्रदेश के कृषि एवं जनपद टिहरी के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने बौराड़ी नगर पालिका सभागार में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के तहत आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सिलक्यारा सुरंग हादसे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं मौके पर डटे रहे और सभी श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया, जो सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में टिहरी गढ़वाल ने विकास की नई गति प्राप्त की है। जनपद में लक्ष्य से अधिक 437.59 किलोमीटर सड़कें गड्ढा मुक्त की गई हैं तथा टिहरी झील रिंग रोड सहित विभिन्न सड़कों का डामरीकरण और मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है।

महिला सशक्तिकरण पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच करोड़ और मुख्यमंत्री धामी के पांच लाख ‘लखपति दीदी’ बनाने के लक्ष्य की दिशा में प्रदेश में लगभग तीन लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, जिनमें टिहरी की करीब 23 हजार महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक बहुल प्रदेश उत्तराखंड में शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई है। साथ ही शहीद परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में समायोजित करने तथा शहीदों के नाम पर विद्यालयों एवं सरकारी संस्थानों का नामकरण करने का निर्णय भी लिया गया है।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को चेक, समाज कल्याण विभाग के लाभार्थियों को सहायक उपकरण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, विकास आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन और ‘संकल्प से सिद्धि तक’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय, दर्जाधारी राज्य मंत्री एवं ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष खेम सिंह चौहान, विनोद उनियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, नगर पालिका परिषद नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, चम्बा नगर पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला, ब्लॉक प्रमुख चम्बा सुमन सजवाण, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार राजेश नौटियाल, नगर पंचायत चमियाला के अध्यक्ष गोविन्द सिंह राणा, नगर पंचायत लम्बगांव के अध्यक्ष रोशन रांगड़, विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top