Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बाद आज शाम देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे।

फडणवीस और शिंदे के बीच बनी सहमति
मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत देवेंद्र फडणवीस ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार करने के लिए मना लिया है। सूत्रों के अनुसार, फडणवीस ने शिंदे को भरोसा दिलाया है कि विभागों का आवंटन निष्पक्ष होगा और सरकार बनने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। शिंदे गृह विभाग की मांग पर अब भी अड़े हुए हैं।

अजित पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय
एनसीपी नेता अजित पवार का उपमुख्यमंत्री बनना तय है, और उनके पास वित्त मंत्रालय का प्रभार होगा। नई सरकार में बीजेपी के 21-22, शिवसेना के 12 और एनसीपी के 9-10 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

शिवसेना की मांगें
शिवसेना ने उपमुख्यमंत्री पद के साथ गृह विभाग की मांग की है और अपने नौ मौजूदा मंत्रालयों को बनाए रखने पर जोर दिया है। इनमें उद्योग और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।

फडणवीस का तीसरा कार्यकाल
देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। इससे पहले वह 2014 से 2019 तक 5 साल तक मुख्यमंत्री रहे और 2019 में महज 3 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने थे। राज्यपाल ने आज शाम 5:30 बजे उन्हें शपथ के लिए आमंत्रित किया है।

शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारियां
मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय नेता इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के साथ ही राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होगा, जिसका असर आगामी चुनावों पर भी देखने को मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top