Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 में रहने वाले नौ साल के भाविक गर्ग ने प्रतिष्ठित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) में चयनित होकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। पांचवीं कक्षा के छात्र भाविक, जो डॉ. एस.के. अग्रवाल और डॉ. प्रियंका के पुत्र हैं, ने इस शो में जूनियर प्रतिभागी के तौर पर अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर सवालों का सामना किया। भाविक 6 नवंबर के एपिसोड में नजर आए और आज 7 नवंबर के एपिसोड में भी दिखाई देंगे।

इंटरव्यू और ऑडिशन से होकर पहुंचे केबीसी तक
भाविक ने बताया कि केबीसी में शामिल होने के लिए उन्हें कई राउंड के इंटरव्यू और ग्राउंड ऑडिशन से गुजरना पड़ा। देश भर के सैकड़ों छात्रों के बीच से 10 बच्चों का चयन हुआ, जिनमें भाविक भी एक हैं। भाविक का चयन रैंडमली किया गया और इसके बाद कई टेस्ट और इंटरव्यू के बाद उन्हें हॉट सीट पर बैठने का अवसर मिला।

भाविक के माता-पिता का गर्व
भाविक के पिता डॉ. एसके अग्रवाल ने कहा, “यह हमारे लिए लाइफटाइम अवसर था। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें अपने बच्चे के साथ मुंबई जाने और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मिलने का मौका मिलेगा। यह अनुभव हमारे लिए बहुत खास था।”

भाविक के आत्मविश्वास में हुआ इजाफा
भाविक के माता-पिता ने कहा कि इस सफर में टीचर्स का सहयोग और केबीसी टीम की मेहनत का अहम योगदान रहा। केबीसी टीम ने भाविक को हर कदम पर मार्गदर्शन दिया और इस अनुभव से उनका आत्मविश्वास पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है।

भाविक का प्रदर्शन उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है, और उनके माता-पिता और केबीसी टीम का योगदान इस सफलता में बहुत महत्वपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top