Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

सुकना। 12 अक्टूबर, 2024 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2,236 करोड़ रुपये की लागत से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा पूरी की गई 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इन परियोजनाओं में 22 सड़कें, 51 पुल और 2 अन्य परियोजनाएं शामिल हैं, जो 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली हुई हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, नागालैंड, मिजोरम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

रक्षा मंत्री ने पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर मुख्यालय से वर्चुअल माध्यम से इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। सिक्किम में कुपुप-शेरथांग रोड का उद्घाटन इस समारोह का मुख्य आकर्षण रहा।
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में इन परियोजनाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों की रक्षा तैयारियों को मजबूत करने और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के विजन को इन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के माध्यम से पूरा किया जा सकता है।

बीआरओ ने 2024 में अब तक 3,751 करोड़ रुपये की लागत से 111 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं पूरी की हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top