Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

हरियाणा।  जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विनेश फोगाट ने 6015 वोटों की बढ़त से जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 65080 वोट प्राप्त किए, जबकि भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी को 59065 वोट मिले। विनेश फोगाट की इस जीत को क्षेत्र में कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने भाजपा के मजबूत उम्मीदवार को कड़ी टक्कर देते हुए यह जीत हासिल की है।

जुलाना विधानसभा सीट पर कुल 15 चरण में वोटों की गिनती होनी थी. इलेक्‍शन कमीशन के मुताबिक, छह चरणों तक विनेश फोगाट पीछे थीं, जबकि सातवें चरण से बीजेपी के प्रत्याशी योगेश बैरागी को पीछे कर विनेश फोगाट ने पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई और आखिर में जीत हासिल की। वहीं तीसरे स्‍थान पर इंडियन नेशनल लोकदल के सुरेंद्र लाठर रहे।

अन्य प्रमुख उम्मीदवारों के वोट इस प्रकार रहे:

  • इनेलो के सुरेंद्र लाठर: 10158 वोट
  • जजपा के अमरजीत ढांडा: 2477 वोट
  • आप की कविता रानी: 1280 वोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top