Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

कांग्रेस चारों सीटों पर फतह हासिल करेगी- धीरेंद्र

धर्मशाला। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पर्यवेक्षक धीरेंद्र प्रताप ने दावा किया है कि हिमाचल में कांग्रेस की लहर चल रही है और एक जून को होने वाले चुनाव में कांग्रेस चारों सीटों पर फतह हासिल करेगी । धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू ने पिछले डेढ़ साल में राज्य को एक बार फिर से विकास पथ पर ला दिया है । लेकिन जिस तरह से केंद्र ने यहां के आधा दर्जन विधायक तोड़कर यहां की सरकार को उखाड़ने की नापाक कोशिश की जनता में उसको लेकर भरी रस है ।

धर्मशाला से स्थानीय कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी के समर्थन छोटी-बड़ी सभाओं को संबोधित करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जिस तरह से आधा दर्जन कांग्रेस विधायकों ने पार्टी से विश्वास घात करके भाजपा से हाथ मिलाया वह लोकतंत्र के लिए बहुत ही खतरनाक संकेत है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर देश में चुनी हुई सरकारों को चांदी के टुकड़ों पर उखाड़ने की जो नापाक कोशिश की है उसके लिए उन्हें देश कभी माफ नहीं करेगा ।

उन्होंने हिमाचल के विकास के लिए पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर वाईएस परमार और इस श्रृंखला में वीरभद्र सिंह जैसे महान नेताओं के ऐतिहासिक प्रयासों की सराहना की। स्थानीय प्रत्याशी देवेंद्र चक्की ने धर्मशाला को आदर्श स्थान बनाने की भरोसा दिया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री सुखो ने भी इस क्षेत्र में अनेक सभाओं को संबोधित किया। कांग्रेस प्रभारी वीरेंद्र प्रताप ने बागी विधायकों को जयचंद की संज्ञा दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कांगड़ा लोकसभा के प्रत्याशी के प्रभारी संजय कपूर ने कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top