Headline
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना स्थल का कांग्रेस नेताओं ने जायजा लिया। राजधानी देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ मीडिया को- ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, कांग्रेस नेता रितेश जोशी, प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई विकास नेगी, प्रवक्ता सुलेमान अंसारी, प्रवक्ता मोहन काला, प्रदेश युवा कांग्रेस नेता विकास नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कांग्रेस नेताओं ने देहरादून की जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून से मतगणना से संबंधित जानकारी साझा की तथा अपेक्षा की कि लोकतंत्र की पारदर्शिता, शुचिता और निष्पक्षता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कायम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top