Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

प्रयागराज: प्रयागराज में अगले साल आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक की। बैठक में CM योगी ने महाकुंभ के दौरान दो महीने तक मांस और शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। कुंभ में पहला शाही स्नान 14 जनवरी मकर संक्रांति पर और अंतिम स्नान 26 फरवरी महाशिवरात्रि पर होगा।

संगम की नदियों की सफाई पर जोर
CM योगी ने कहा कि महाकुंभ से पहले गंगा और यमुना नदियां पूरी तरह से स्वच्छ होंगी। बिजनौर से बलिया तक गंगा में किसी भी तरह की गंदगी नहीं छोड़ी जाएगी, जिससे नदी का जल निर्मल बना रहेगा।

होम स्टे की सुविधा
महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए होम स्टे की सुविधा को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

10 दिसंबर तक तैयारियों की डेडलाइन
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि महाकुंभ से जुड़ी सभी तैयारियां 10 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि महाकुंभ 2025 को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

मेला क्षेत्र का विस्तार
2025 में मेला क्षेत्र को 4000 हेक्टेयर तक विस्तारित किया जाएगा, जो 2019 के महाकुंभ में 3200 हेक्टेयर था। इस बार मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए 3 पुलिस लाइन, 3 महिला थाना और 10 पुलिस चौकियों की स्थापना की जाएगी।

CM योगी की इस बैठक में 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। उन्होंने साधु-संतों से अनुरोध किया कि आश्रम में ठहरने वाले किसी भी व्यक्ति का सत्यापन किए बिना उन्हें रुकने की अनुमति न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top