Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

खनन सचिव के जवाब से जनता संतुष्ट नहीं -प्रताप

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खनन के मामले पर लगाए गए आरोपों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है ।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आरोप गंभीर हैं और मुख्यमंत्री को उनके तह तक जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से खनन सचिव ने जवाब दिए हैं । राज्य का कोई भी व्यक्ति उनके जवानों से संतुष्ट नहीं है और यह महज लीपा पोती दिखाई देती है । धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह खनन के मामले पर श्वेत पत्र लेकर सामने आए।

प्रताप ने त्रिवेंद्र रावत द्वारा खुद को शेर और अधिकारियों को कुत्ता बताए जाने की कड़ी आलोचना की और त्रिवेंद्र रावत से कहा कि वह अपने बयान को वापस ले ।

उन्होंने कहा अधिकारी हमारे राज्य की शान है। यह अलग बात है कि नेता भी कुछ भ्रष्ट है कुछ अधिकारी भी भ्रष्ट है। इसी तरह से किसी भी क्षेत्र में बहुत सारे लोग भ्रष्ट हैं। जिनका अपमान होना चाहिए और समाज से उनको किनारा किया जाना चाहिए और जो जेल जाने लायक है उन्हें जेल भी भेजा जाना चाहिए ।

धीरेंद्र प्रताप ने राज्य में खनन के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि वह इस पर तत्काल रोक लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top