Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कहा- गुरु नानक देव जी मानवता, समानता और सद्भावना के आदर्श प्रतीक

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर देहरादून के रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी मानवता, समानता और सद्भावना के आदर्श प्रतीक हैं। उन्होंने अपने जीवन सिद्धांतों से समाज को “एक ओंकार सतनाम” के भाव से जोड़ते हुए सत्य, ईमानदारी और सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने यह भी कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएँ सदैव मानवता को सही दिशा दिखाती रहेंगी और समाज को एकजुट रखेगीं।

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति व श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top