Headline
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव 

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश में कहा कि इस तरह के गांवों की सूची तैयार की जाए। जिसके आस पास के जंगलों में वनाग्नि की अधिक घटनाएं हो रही हैं। सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों, एसएसपी और डीएफओ को जंगल की आग की रोकथाम के लिए संयुक्त रणनीति बनाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्य वन संरक्षक और वन संरक्षक हर दिन रिपोर्ट दें कि प्रभागीय वनाधिकारी जंगल की आग की रोकथाम के लिए क्या कार्रवाई कर रहे हैं। यह भी बताएं कि किसी तरह की लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनकी ओर से क्या कार्रवाई की जा रही है। क्रू स्टेसेन आदि में व्यवस्था दुरुस्त की जाए और पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वनाग्नि की रोकथाम के लिए विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

सभी जिलाधिकारी लगातार यह जानकारी देते रहें कि कितने असामाजिक तत्वों और अराजक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। सीएस ने यह भी निर्देश दिए कि पीरुल को हटाने का कार्य तत्काल प्रभाव से युद्ध स्तर पर किया जाए। बैठक में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डॉ रंजीत कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top