Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

फीडबैक नोट्स 20 सितम्बर तक नियोजन विभाग को प्रेषित करने के निर्देश
फील्ड अधिकारियों का फीडबैक महत्वपूर्ण-मुख्य सचिव

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आगामी मुख्य सचिव कॉन्फ्रेंस के लिए नोडल अधिकारियों को मैन्यूफैक्चरिंग, सेवाओं, ग्रामीण गैर कृषि, शहरी विकास, रेन्यूएबल एनर्जी तथा सर्कुलर ईकॉनोमी पर अपने फीडबैक नोट्स 20 सितम्बर तक नियोजन विभाग को प्रेषित करने की डेडलाइन दी है। इसके साथ ही सीएस ने राज्य विशेष के सम्बन्ध में नोट्स शासन को भेजने के लिए 25 सितम्बर तक का समय दिया है। मुख्य सचिव ने सभी आईएएस, पीसीएस अधिकारियों के साथ ही विभागाध्यक्षों तथा विभागीय अधिकारियों को अपने फील्ड अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए फीडबैक नोट्स बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलों में जिलाधिकारियों को फीडबैक नोट्स तैयार करते समय अपने अधीनस्थ व फील्ड अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएस श्रीमती रतूड़ी ने निर्देश दिए कि विशेषरूप से नीति आयोग के आंकाक्षी जिला कार्यक्रमों (।ेचपतंजपवदंस क्पेजतपबजे) के तहत आने वाले जनपदों (हरिद्वार व उधमसिंह नगर) में निम्न सूचकांकों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी नवंबर में माह में आयोजित होने वाली चौथी मुख्य सचिव कॉन्फ्रेंस की तैयारियों की दृष्टि से राज्य ने नोडल अधिकारी नामित कर दिए है। नीति आयोग द्वारा चैथी मुख्य सचिव कॉन्फ्रेंस के लिए निर्धारित की गई 6 थीम के अनुसार भी प्रत्येक थीम के लिए नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। राज्य के नोडल अधिकारियों द्वारा केन्द्रीय नोडल मंत्रालयों द्वारा आयोजित विभिन्न बैठकों में प्रतिभाग किया गया है। अभी तक कुल 182 फीडबैक नोट्स प्राप्त हो चुके हैं।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने नवंबर में आयोजित होने वाले चौथी मुख्य सचिव कॉन्फ्रेस की तैयारियों के सम्बन्ध में शासन एवं सभी जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन,  सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, श्रीमती राधिका झा सहित सभी सचिव व वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top