Headline
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

सीएम धामी ने जुहू बीच पर बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री धामी के साथ सेल्फी लेने के लिए दिखा उत्साह

मुख्यमंत्री ने केदार खंड और मानस खंड की यात्रा पर आने का लोगों को दिया निमंत्रण

मुंबई/ देहरादून। चुनाव प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुहू बीच में सुबह की सैर की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत की। उन्होंने जुहू बीच में बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला। लोगों ने सिलक्यारा टनल बचाव अभियान की सफलता और उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के लिए मुख्यमंत्री धामी की सराहना की।

सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री धामी जुहू बीच में सैर के लिए निकले। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने धामी को पहचान लिया और एक के बाद एक कई लोग उत्सुकतावश उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। लोगों में धामी के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। धामी ने सभी की कुशलक्षेम पूछी।

इसी बीच क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर धामी की नजर पड़ी तो वह खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कुछ देर तक बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेली। धामी उत्तराखंड में रहें या प्रदेश से बाहर, मॉर्निंग वॉक करना और आम लोगों से मिलना उनकी आदत में शुमार रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top