Headline
29 सितम्बर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर भर्ती का अवसर, 18 निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी भाग
दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण में तेजी लाएं, गुणवत्ता से न हो समझौता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
जिला प्रशासन के प्रयासों से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को स्कूल में मिला दाखिला
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
ज्योलिकोट, नैनीताल दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का किया शुभारंभ
मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन

केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि के 09 कार्यों के लिए ₹288.41 करोड़ की स्वीकृति, प्रथम किश्त में ₹115.36 करोड़ होंगे जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़क अवसंरचना, पर्यटन विकास, बाढ़ सुरक्षा, धार्मिक स्थलों के सौन्दर्यीकरण तथा एवं जन सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत भारत सरकार से स्वीकृत 09 कार्यों के लिए ₹288.41 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत धनराशि ₹115.36 करोड़ अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने श्री बद्रीनाथ धाम में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्य की पुनरीक्षित लागत के क्रम में वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार के पर्यटन अवस्थापना मद से ₹6 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सेक्टर के अंतर्गत मानसून अवधि में बाढ़ सुरक्षा कार्यों, क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण एवं बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के निर्माण के लिए पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, उत्तरकाशी एवं पौड़ी गढ़वाल जनपदों की 06 योजनाओं हेतु ₹9.30 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत शक्तिपीठ भौनादेवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए ₹50 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कुणिया ग्राम सभा में तपड़ी घाट से गोलमानू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग के निर्माण के लिए ₹72.63 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत चलनीछीना में घटीका मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए ₹99.39 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी स्थित श्रम भवन परिसर में लिफ्ट संयोजन के निर्माण कार्य के लिए ₹30.30 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए अनुमोदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top