Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

एक करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुका परिवहन विभाग

देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड का आंकड़ा 23 हजार पार हो गया है। टैक्सी के लिए सबसे ज्यादा ग्रीन कार्ड जारी हुए हैं। इससे परिवहन विभाग एक करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुका है। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया, चारधाम यात्रा के लिए चार अप्रैल से ग्रीनकार्ड बनाने का काम शुरू हुआ था। बताया, अब तक 23,662 ग्रीनकार्ड बन चुके हैं। इनमें बसों के 2,557, मिनी बसों के 3,665, मैक्सी कैब के 5,481, टैक्सी कैब के 11,959 ग्रीन कार्ड शामिल हैं। परिवहन विभाग को इन ग्रीन कार्ड से अब तक एक करोड़ 19 लाख 12 हजार 150 रुपये शुल्क प्राप्त हो चुका है। बताया, अब तक 17,986 ट्रिप कार्ड जारी किए जा चुके हैं। भद्रकाली, ब्रह्मपुरी, कुठालगेट व बाड़वाला चेकपोस्ट पर अब तक 11,142 वाहनों को चेक किया गया है, जिनमें से 600 वाहनों का विभिन्न अभियोगों में चालान किया गया है।

प्रवर्तन दलों ने यात्रा मार्गों पर 18,176 वाहनों का चेक किया, जिनमें से 1,822 के चालान किए गए हैं। संयुक्त रोटेशन की 1,533 बसों के माध्यम से 48,485 यात्रियों, परिवहन निगम की 163 बसों के माध्यम से 5,252 यात्रियों को मिलाकर कुल 1,696 बसों से 53,737 यात्रियों को यात्रा पर भेजा गया है। सोनप्रयाग से गौरीकुंड परिवहन शटल सेवा से अब तक 2,263 वाहनों के 34,965 फेरों के माध्यम से 2,83,340 यात्रियों को यात्रा पर भेजा गया है। उन्होंने बताया, संयुक्त रोटेशन ने 2,033 बसों और परिवहन निगम ने 125 बसों की व्यवस्था की है। इसके अलावा करीब 300 बसों का संचालन हरिद्वार से यात्रा के लिए किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top