Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

चमोली (उत्तराखंड): भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम की सुरक्षा, गोपनीयता और सनातन धार्मिक मर्यादाओं को अक्षुण्ण रखने के लिए चमोली पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में पुलिस ने मंदिर के गर्भगृह (Sanctum Sanctorum) में अवैध रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे एक श्रद्धालु को रंगे हाथों पकड़ा है। गर्भगृह जैसे अत्यधिक संवेदनशील और प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियोग्राफी करना पूरी तरह वर्जित है।

 पकड़े गए आरोपी की पहचान मुंबई के नोहर रोड निवासी जयप्रकाश पांडे के रूप में हुई है। चमोली पुलिस के अनुसार, उक्त व्यक्ति मंदिर के गर्भगृह के भीतर खुफिया स्पाई कैमरे के माध्यम से छिपकर अवैध रूप से वीडियो और फोटो रिकॉर्डिंग कर रहा था। यह कृत्य मंदिर की स्थापित सुरक्षा व्यवस्था और सदियों पुराने धार्मिक मानकों का सीधा उल्लंघन है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सख्त कदम उठाए।

 चमोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जयप्रकाश पांडे के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा ८१ के तहत चालानी कार्रवाई की है। इसके साथ ही, मंदिर की सुरक्षा और गोपनीयता की रक्षा के लिए उसके स्पाई कैमरे से बरामद की गईं सभी अवैध वीडियो और तस्वीरों को मौके पर ही पूरी तरह डिलीट करवा दिया गया। चमोली पुलिस ने देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का कड़ाई से पालन करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top