Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

हमारे देवभूमि की मातृशक्ति बहुत ही मेहनती, देवभूमि की मातृशक्ति हर क्षेत्र में राज्य का नाम रौशन कर रही

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देवभूमि की समस्त मातृशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की हमारे देवभूमि की मातृशक्ति बहुत ही मेहनती है साथ ही वो हर कार्य को करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि आज हमे गर्व होता है कि उत्तराखण्ड की बेटियाँ व बहने सर्वोच्च पदों में विराजमान है। चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो चाहे राजनैतिक क्षेत्र में देखें या सरकारी पदों में, चाहे वो खेल की बात करे या सेना की…

देवभूमि की मातृशक्ति हर क्षेत्र में राज्य का नाम रौशन कर रही है। क्योंकि हमारे राज्य की अनेकों महिलाएं जो कि हमारे लिए ही नही अपितु समस्त विश्व के लिए एक मिसाल एक उदाहरण के रूप में प्रसिद्ध है, गौरा देवी, रानी कर्णावती, बछेंद्री पाल, तीलू रौतेली, कैप्टन भवानी गुरुनानी ऐसी अनेकों अनेक महिलाएं जो समाज मे प्रेरणा का स्त्रोत है। आज हमारे देश की महामहिम राष्ट्रपति एक पिछड़े व आदिवासी क्षेत्र की महिला है राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी अपने आप मे श्रेष्ठतम उदाहरण है।

उन्होंने पुनः कहा मैं इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2025 के शुभ अवसर पर समस्त मातृशक्ति को शुभकामनाएं देती हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी महिला शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अपनी प्रगति की नई मिसाल कायम करेंगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top