Headline
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा
सीएम धामी का स्पष्ट संदेश—परंपराएं अपनी जगह, लेकिन ज्ञान-विज्ञान, साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और AI को अपनाना होगा
मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा, रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश
मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
बनबसा में प्रबुद्धजनों से मिले सीएम धामी, विकास योजनाओं और ‘आदर्श उत्तराखंड’ पर की चर्चा
ड्रग फ्री उत्तराखंड से विकसित भारत-2047 तक, बनबसा में सीएम धामी का युवाओं से संवाद

जौनसार इलाके में हुई दुर्घटना

त्यूणी,चकराता। थाना त्यूणी के अटाल मार्ग पर हणस्नू गांव के पास एक आल्टो वाहन गहरी खाई में गिर गया है। दुर्घटना में कार सवार 6 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यू हो गयी। एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे रेस्क्यू कर पुलिस टीम द्वारा प्रार्थमिक उपचार हेतु राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी भेजा गया। मृतकों के शवों को पुलिस द्वारा एसडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों की सहायता से खाई से बाहर निकाला गया।

थाना त्यूणी से पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटना स्थल पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया। मिली जानकारी के मुताबिक आल्टो वाहन संख्या: यू0के0-07-डीयू-4719 जो पंद्राणु हिमाचल से दसौं जा रही थी, हणस्यूं गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। मृतकों के पंचायतनामें की कार्यवाही कर शवों को अग्रिम कर्यावाही हेतु रा0प्रा0 स्वा0 केन्द्र त्यूणी भेजा गया।

मृतकों में संजू उम्र 35 वर्ष निवासी: ग्रा0 सेंज पो0 पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश, सूरज उम्र 35 वर्ष, शीतल पत्नी सूरज उम्र 25 वर्ष सजंना पुत्री सविता देवी उम्र 21 वर्ष निवासी,दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर उम्र 10 वर्ष, यश पुत्र सूरज उम्र 5 वर्ष निवासी, ग्रा0 सेंज पो0 पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top