Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

प्रयागराज। उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर परिवार संग प्रयागराज त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और मां गंगा, यमुना और सरस्वती को नमन किया। संगम तट पर पूजा-अर्चना के बाद मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन संगम में डुबकी लगाना अत्यंत पुण्यदायी है। यह केवल स्नान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव है। उन्होंने संगम को धर्म और संस्कृति का संगम स्थल बताते हुए कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं का भव्य प्रतीक है, जो पूरे विश्व को शांति और आध्यात्मिक संदेश देता है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता की सराहना करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं सराहनीय हैं, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और स्नान का अवसर मिल रहा है। उन्होंने संत महात्माओं का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर संगम में उमड़े श्रद्धालुओं को देखकर मंत्री ने कहा कि यह भारत की सनातन संस्कृति की जीवंतता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का सबसे बड़ा उत्सव है।

इस दौरान उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री डा0 धन सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने भी सपरिवार संगम में स्नान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top