Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून के राजपुर रोड़ स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आवास के सामने वाली कॉलोनी में स्वीकृत ₹6.29 लाख की लागत से तथा मुख्य राजपुर के ढाकपट्टी में लागत ₹ 7.76 लाख से सी.सी.सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने और निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार आम जनमानस की भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास नारे के ध्येय वाक्य के साथ ही आमजनमास को मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, निरंजल डोभाल, आर.एस.परिहार, पार्षद भूपेंद्र कठेत, मोहित अग्रवाल, विशाल कूल्हान, दीपक अरोड़ा सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top