Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान के अंतर्गत घर- घर जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत घर-घर जनसंपर्क कर आमजन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक भी बांटे और स्टीकर भी लगाए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आमजन से 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर भाजपा परिवार से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनैतिक पार्टी से जुड़कर शसक्त भारत के नव निर्माण में अपनी भूमिका निभाने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धी तक पहुंचाने में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आव्हान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निर्वतमान पार्षद भूपेंद्र कठेत, अशोक, रमेश प्रधान, रवि सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top