Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कंडोली में नवनिर्मित आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का अवलोकन कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक भवन में लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जिसने सदियों से लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद एवं भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक पहचान मिली है और राज्य सरकार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयुष सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक उपचार, परामर्श और औषधियां स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त हो सकेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और लोगों का आयुर्वेद के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों को समर्पित भाव से बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान करते हुए कहा कि जनसेवा ही सर्वोच्च सेवा है और प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निरंजन डोभाल, अरविंद डोभाल,आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सविता कोटियाल, हिमानी डंगवाल,विभागीय अधिकारी, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top