Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए उत्तरांचल प्रेस क्लब को बधाई दी और आयोजन समिति की सराहना की।

समापन कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी ने विजेता टीम दून लायंस और दून सुपर किंग उप विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग और सौहार्द बढ़ता है, साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी आती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण कार्य है और ऐसे खेल आयोजनों से पत्रकारों को तनावमुक्त होने का अवसर मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह क्रिकेट टूर्नामेंट सराहनीय पहल है, जो न केवल खेल भावना को बढ़ावा देता है बल्कि आपसी समन्वय और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।

इस अवसर पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, महामंत्री सुरेंद्र सिंह डसीला, पैनेसिया अस्पताल के चैयरमेन रणवीर सिंह चौहान, सीआईएमएस कॉलेज के चैयरमेन ललित जोशी, खेल संयोजक अभय सिंह कैन्तुरा, संदीप बड़ोला, मनवर सिंह रावत, दीपक बड़थ्वाल, किशोर रावत, रमन जायसवाल, अजय राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top