Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में शनिवार को विवादित माने जाने वाले ‘मामा-भांजे’ रेस्टोरेंट को नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई 26 सितंबर, 2024 को बजरंग दल द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद की गई है।

बजरंग दल के आरोप
बजरंग दल का आरोप था कि रेस्टोरेंट के मालिक, मुबीन अहमद, जो मुस्लिम हैं, उन्होंने अपनी असली पहचान छिपाकर हिंदू बनकर इस रेस्टोरेंट को सालों से चला रहे थे। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया कि रेस्टोरेंट में वेज खाने के नाम पर नॉनवेज परोसा जा रहा था, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं।

अवैध निर्माण का हवाला
नगर निगम ने रेस्टोरेंट को ध्वस्त करने के पीछे अवैध निर्माण का हवाला दिया, जिसमें कई नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद कानपुर में तनाव का माहौल बन गया है। कई संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला कदम बताया, जबकि कुछ लोग इस कदम का समर्थन कर रहे हैं।

मालिक की पहचान पर उठे सवाल
रेस्टोरेंट के पूर्व कर्मचारी छोटू वर्मा ने बताया कि मुबीन अहमद हमेशा तिलक लगाकर रहते थे, ताकि लोग उन्हें हिंदू समझें। जब 26 सितंबर को यह मामला सामने आया, तो पुलिस ने रेस्टोरेंट को तुरंत बंद कर दिया था। बजरंग दल और स्थानीय लोगों ने लगातार कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद नगर निगम ने रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top