Headline
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 2.4 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट- डाॅ. धन सिंह रावत

ई-मेल के जरिए बम की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट और बेंगलुरु स्थित तीन प्रमुख कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। बेंगलुरु के बीएमएस कॉलेज, एमएस रमैया कॉलेज और बीआईटी कॉलेज में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, हालांकि कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। धमकी भरे मेल के कारण इन कॉलेजों में हड़कंप मच गया।

जयपुर एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा कड़ी
जयपुर एयरपोर्ट को भी बम धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने हवाईअड्डे पर यात्रियों की जांच के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सीआईएसएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

तमिलनाडु में भी मिली थी फर्जी धमकी
इससे पहले, गुरुवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के नौ शैक्षणिक संस्थानों को भी बम की धमकी मिली थी, जो बाद में फर्जी निकली। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने सभी संस्थानों की तलाशी ली, लेकिन कहीं कोई बम नहीं पाया गया।

सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी
पिछले कुछ महीनों से देश के विभिन्न स्थानों पर मिल रही बम की धमकियों के ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार जांच कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top