Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

यशपाल आर्य के साथ ही कांग्रेस के विधायकों ने थाने में किया हंगामा

आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की

देहरादून। रेसकोर्स में एक नाबालिग लड़की का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है बता दें यह शव रेसकोर्स स्थित विधायक हॉस्टल से कुछ ही कदम दूर एक फ्लैट के बाथरूम में रस्सी से लटका हुआ मिला। मामले को पुलिस द्वारा आत्महत्या बताया जा रहा है हालांकि लड़की के परिजनों ने इस मामले पर हत्या की आशंका जताई है। सैकड़ों लोगों ने पहले घटनास्थल और बाद में थाने जाकर हंगामा किया। उधर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ ही कांग्रेस के विधायक मौके पर पहुंचे और फिर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने राजधानी में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। परिजनों की तहरीर के बाद नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक  बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी एक गरीब परिवार से है और उसकी मां कूड़ा बिनने का काम करती है। किशोरी रेस कोर्स स्थित एक शिक्षिका के फ्लैट में नौकरानी का काम करती थी। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को भी वह करीब पांच बजे घर आई थी। उसने अपनी सहेलियों को बताया कि राजन लूथरा ने उसे बेल्ट से मारा है। उसने सहेलियों को निशान भी दिखाए थे। पिता ने बताया कि वह वापस नहीं जाना चाहती थी, लेकिन राजन लूथरा का गार्ड घर आया और जबरदस्ती अपने साथ ले गया। पिता के अनुसार करीब एक बजे उन्हें पुलिस ने सूचना दी कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद वह अस्पताल गए, लेकिन वहां भी उन्हें मिलने नहीं दिया गया। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस के मुताबिक उसके गले पर निशान हैं। सीसीटीवी फुटेज में भी वह बाथरूम में टेबल लेकर जाती दिख रही है। उधर, नाबालिग की मौत की खबर के बाद बड़ी संख्या में लोग फ्लैट के बाहर एकत्रित हो गए। उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने फ्लैट में तोड़फोड़ की भी कोशिश की।

इसके अलावा भीड़ ने थाने में भी प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नाबालिग की मौत के मामले में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने परिजनों से मुलाकात की। उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की। इस दौरान विधायक विनोद चमोली सहित पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top