Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

मुंबई: महाराष्ट्र के एक होटल में 5 करोड़ रुपये कैश लेकर पहुंचने और वोटरों को बांटने के आरोपों पर भाजपा नेता विनोद तावड़े ने कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को यह नोटिस भेजा है। उन्होंने इस नोटिस में माफी की मांग की है या फिर 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा ठोकने की चेतावनी दी है। उनके वकील की ओर से इन सभी नेताओं को यह नोटिस भेजा गया है। तावड़े के वकील ने कहा कि इन सभी नेताओं को या तो माफी मांगनी होगी या फिर मानहानि के मुकदमे का सामना करना होगा।

विनोद तावड़े ने कहा, “महाराष्ट्र विधानसभा से दिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मुझे और हमारी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की। मेरे बारे में कांग्रेस के नेताओं ने झूठ फैलाया। मेरे जैसे सामान्य परिवार से आये नेता और हमारे पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की। जानबूझकर मेरी बदनामी की गई इसलिए मैंने आज उन सभी नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। अगर वह सार्वजानिक तौर पर माफी नहीं मांगते तो मैं कानूनी कारवाई करूंगा। भाजपा महासचिव ने कांग्रेस नेताओं को जारी किए नोटिस की प्रतियां शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “कांग्रेस का एक ही काम है झूठ फैलाना! नालासोपारा वाले झूठे मामले में मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को मानहानि का नोटिस भेजा है, क्योंकि उन्होंने इस मामले में झूठ फैलाकर मेरी और भारतीय जनता पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। सत्य सबके समक्ष है कि चुनाव आयोग और पुलिस की जांच में कथित पांच करोड़ की राशि प्राप्त नहीं हुई। यह मामला पूरी तरह से कांग्रेस की निम्नस्तरीय राजनीति का प्रमाण है।

बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर, 2024 को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए, लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े के ऊपर वोट के लिए पैसे बांटने के गंभीर आरोप लगे। उन पर यह आरोप लगाया गया कि वह मुंबई के एक होटल में पांच करोड़ रुपए लेकर मतदाताओं को बांटने के लिए गए हैं। बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें उस होटल में घेर लिया था। हालांकि, इन आरोपों को खारिज करते हुए विनोद तावड़े ने कहा था कि उन्हें चुनाव से जुड़े नियम अच्छी तरह से पता है और वह बेवकूफ नहीं है कि राजनीतिक विरोधी के होटल में ऐसा काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top