Headline
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत रुड़की से भरेंगे ऑनलाइन नामांकन पत्र 

23 मार्च को ऑफलाइन भी दाखिल करेंगे नामांकन पत्र 

देहरादून। हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत आज नामांकन करेंगे, बता दें कि पूर्व सीएम ऑनलाइन नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा ने दो दिन पूर्व राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामांकन की तिथि तय कर दी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार यानि आज अल्मोड़ा सीट से प्रत्याशी अजय टम्टा भी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं हरिद्वार प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत रुड़की से ऑनलाइन नामांकन पत्र भरेंगे, और फिर 23 मार्च को वह ऑफलाइन भी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हुई है। पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था। गुरुवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। साथ ही पांचों सीटों पर 43 नामांकन पत्र लिए गए। अब तक दो दिनों मे कुल 86 नामांकन पत्र लिए जा चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top