Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

दून में भाजपा के सौरभ थपलियाल का मुकाबला कांग्रेस के वीरेंद्र पोखरियाल से 

कोटद्वार में कांग्रेस ने रंजना रावत पर जताया भरोसा

देखें सूची, भाजपा ने हल्द्वानी नगर निगम सीट पर गजराज को उतारा

देहरादून। दून नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी पद पर कांग्रेस व भाजपा ने छात्र नेताओं पर दांव खेला। कांग्रेस ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष वीरेंद्र पोखरियाल व भाजपा ने डीएवी छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ थपलियाल को टिकट दिया। उधर, कांग्रेस ने कोटद्वार से रंजना रावत को टिकट दे भाजपा शिविर में हलचल मचा दी। रंजना रावत लंबे समय से सक्रिय नजर आ रही थी।  रंजना के मैदान में आने से भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र रावत को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद जताई ज रही है।

गौरतलब है कि भाजपा ने निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा को दूसरी बार मौका नहीं दिया। गामा अपने कार्यकाल के दौरान कुछ मसलों को लेकर विवादों में घिर गए थे। तमाम पहलुओं पर गौर फरमाने के बाद भाजपा ने सौरभ थपलियाल पर दांव खेला। इस फैसले के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार  वीरेंद्र पोखरियाल व सौरभ के बीच होने वाली चुनावी टक्कर काफी दिलचस्प मानी जा रही है।भाजपा ने ऋषिकेश, रुड़की, हल्द्वानी व काशीपुर नगर निगम के प्रत्याशी भी घोषित किये। हल्द्वानी से गजराज सिंह बिष्ट को टिकट दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top