Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने 14 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में 38 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इनमें भूमिहीनों को एक लाख रुपये देने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 फीसदी वृद्धि और सोशल मीडिया पर निगरानी के नए नियमों का प्रावधान शामिल है।

पहले दी जाती थी जमीन, अब मिलेगी आर्थिक सहायता
राज्य सरकार ने भूमिहीन परिवारों को मकान के लिए जमीन खरीदने हेतु एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। पहले सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मकान बनाने के लिए 3 डिसमिल जमीन देती थी, लेकिन भूमि खरीद में दिक्कतों को देखते हुए अब सीधे आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

राज्य कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी बढ़ोतरी
कैबिनेट बैठक में राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया गया है, जो सातवें वेतन आयोग के तहत लागू होगा और इसका लाभ 1 जुलाई 2024 से मिलेगा।

अन्य अहम फैसले
राज्य में पुलिस बल को सशक्त बनाने के लिए 153 नए पदों को मंजूरी दी गई है, जिनमें 3 डीएसपी, 3 इंस्पेक्टर, 9 दरोगा, 18 सहायक पुलिस अवर निरीक्षक, और 120 सिपाही शामिल हैं।
सोशल मीडिया और ऑनलाइन कंटेंट पर नियंत्रण के लिए नए नियम बनाए गए हैं, जिनका उद्देश्य अनियंत्रित सामग्री पर रोक लगाना है।
बिहार सरकार के इन फैसलों का उद्देश्य राज्य के विकास और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top