Headline
ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी ( SIT ) जांच और कार्रवाई के निर्देश
हमारा उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज

बेंगलुरु: बेंगलुरु के लोगों ने हाल ही में शहर के आसमान की अद्भुत तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें आसमान कभी गुलाबी, हरा, तो कभी पीला नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, और लोग इसे “बेंगलुरु के आसमान में रहस्यमय रोशनी” के रूप में कैप्शन कर रहे हैं। इस रंग-बिरंगे आसमान को देखकर लोग इसे इंद्रधनुषी बादल समझ रहे थे, लेकिन बारिश न होने के कारण यह और भी रहस्यमय लग रहा था।

वैज्ञानिक कारण
एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के पीछे का कारण वैज्ञानिकों ने जल्द ही उजागर किया। बेंगलुरु के आसमान में यह अद्भुत नजारा एक धूमकेतु (Comet) की वजह से बन रहा है। यह धूमकेतु C/2023 A3 (Tsuchinshan-ATLAS) है, जो हाल ही में पृथ्वी के काफी करीब से गुजरा था। यह एक गैर-आवधिक धूमकेतु है, जिसका अर्थ है कि यह नियमित धूमकेतुओं की तरह बार-बार दिखाई नहीं देता। इस प्रकार की घटनाएं दुर्लभ होती हैं और इसलिए लोगों को यह दृश्य काफी रोमांचक लग रहा है।

बेंगलुरु के फोटोग्राफरों और स्थानीय निवासियों ने इस घटना की कई तस्वीरें ली हैं। इस धूमकेतु की खोज 9 जनवरी 2023 को चीन की पर्पल माउंटेन ऑब्जर्वेटरी ने की थी। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह धूमकेतु 27-28 सितंबर की रात में पृथ्वी से करीब 13 करोड़ किलोमीटर की दूरी से गुजरा, जिसके परिणामस्वरूप यह अनोखी रोशनी उत्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top