Headline
आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपये प्रतिमाह मिलेगा भत्ता 

भाजपा से विनती है कि इस योजना को रोकने की कोशिश न करे – अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल का फैसला हमारी विरासत को संरक्षित करने का संकल्प है – मुख्यमंत्री आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर से पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की शुरुआत करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की थी। योजना के तहत पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपये प्रतिमाह भत्ता मिलेगा। योजना के एलान के बाद पूर्व सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भाजपा से हाथ जोड़कर विनती है कि जैसे उन्होंने हमारी महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को रोकने का प्रयास किया, कम से कम पुजारियों और ग्रंथियों के लिए शुरू की जा रही इस योजना को रोकने की कोशिश न करे।

ऐसा करने से भाजपा को बहुत बड़ा पाप लगेगा। पुजारी और ग्रंथी हमारे और भगवान के बीच में एक ब्रिज का काम करते हैं। यह योजना समाज के प्रति उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के उनके प्रयासों के प्रति श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जब आम आदमी पार्टी की फिर से सरकार बनेगी तो मंदिर के पुजारी और गुरुद्वारा के ग्रंथी को 18,000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। ये लोग पीढि़यों से हमारी संस्कृति और सभ्यता को बचाए हुए हैं और आगे बढ़ा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल का फैसला न केवल पुजारियों और ग्रंथियों की सेवा के प्रति सम्मान है, बल्कि हमारी विरासत को संरक्षित करने का संकल्प भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top