Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने युवाओं से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, नशे से दूर रहने और उत्तराखण्ड के विकास में योगदान देने के तीन संकल्प लेने का किया आह्वान
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति
पर्यटन मंत्री महाराज से मिले साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय, लंदन के छात्र-छात्राएं, भारतीय संस्कृति, उत्तराखंड के भोजन और व्यवस्थाओं की सराहना
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी , 1776 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 550 के चालान; 1.96 लाख रुपये जुर्माना वसूला, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु, सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ, पूजा अर्चना के बाद प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण

देहरादून :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर 16 सितंबर, बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आत्मीयता और उत्साह का वातावरण रहा। मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सभी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री आवास पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला चलता रहा। मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके सफल एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का आत्मीयता से  आभार व्यक्त करते हुए  कहा कि साथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का यह स्नेह और शुभकामनाएं उनके लिए विशेष महत्व रखती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सेवा का दायित्व एक सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी के सहयोग एवं समन्वय से ही राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।

लंबे समय से साथ कार्य कर रहे मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उत्साहित नजर आए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सेवा करना उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य को विकसित उत्तराखंड की दिशा में आगे ले जाने के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम भावना के साथ कार्य करना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में दिनभर बधाई एवं शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। इस अवसर पर मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव श्री आंनद बर्द्धन,  पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top