Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता वेदांग रैना की फिल्म जिगरा से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह टिकट खिडक़ी पर अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुई है।हर गुजरते दिन के साथ इस फिल्म की दैनिक कमाई लगातार घटती जा रही है।अब जिगरा की कमाई के चौथे दिन का आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसमें भारी गिरावट दर्ज की गई है और यह अब तक का सबसे कम कारोबार भी है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, जिगरा ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 18.10 करोड़ रुपये हो गया हैइस फिल्म ने 4.55 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। दूसरे दिन इस फिल्म ने 6.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं तीसरे दिन यह फिल्म 5.5 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही।

जिगरा का निर्देशन वासन बाला ने किया है, वहीं करण जौहर इसके निर्माता हैं। आलिया इस फिल्म की सह-निर्माता भी हैं।जिगरा में आलिया ने वेदांग की बड़ी बहन का किरदार निभाया है, जो अपने भाई को हर मुसीबत से बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।जिगरा को 11 अक्टूबर को हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर जिगरा का सामना विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top