Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ती खाद की कमी पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने बीजेपी पर किसानों को खाद के संकट में डालने का आरोप लगाया। एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश ने लिखा, “ये आठ साल पहले की नोटबंदी की लाइन नहीं है, बल्कि कल की तस्वीरें हैं, जहां किसान खाद पाने के इंतजार में लंबी कतारों में खड़े हैं। बीजेपी, पहले तो केवल बोरी में चोरी करती थी, अब तो बोरी ही चोरी हो गई है। खाद ऊंचे दामों में भ्रष्ट भाजपाइयों के गोदामों में बिक रही है।”

‘खाद की कालाबाजारी’ पर अखिलेश का तीखा प्रहार
अखिलेश यादव पहले भी खाद की किल्लत पर बीजेपी सरकार पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने खाद का भंडारण कर लिया है और उसकी कालाबाजारी कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, “डीएपी और पीडीए, दोनों में अक्षरों की समानता है, और ये दोनों ही बीजेपी के पतन को तेज करेंगे। जितना किसान सम्मान के नाम पर दिया जा रहा है, उससे कहीं अधिक खाद की कालाबाजारी से किसानों से छीना जा रहा है।”

भाषणबाजी से परेशान किसान
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में भी खाद की किल्लत के चलते किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने तंज कसा कि “अगर मुख्यमंत्री को भाषणबाजी और पॉलिटिकल पर्यटन से फुर्सत मिले, तो अपने गृह जनपद सहित पूरे प्रदेश में डीएपी का वितरण सुनिश्चित करवाएं। बुवाई का सीजन फिर साल भर बाद आएगा। भाजपाइयों की नौटंकी और भाषणबाजी से किसान त्रस्त हो चुके हैं।”

अखिलेश यादव का यह बयान किसानों की समस्याओं पर बढ़ते असंतोष और बीजेपी सरकार पर उनके आरोपों को और तेज कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top