Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

राजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों के लिए नई व्यवस्थाएँ की लागू

विभागीय मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के बाद चौबटिया गार्डन अब सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगा खुला

देहरादून। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों की आवाजाही में आ रही बाधाओं का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। विभागीय मंत्री ने सोशल मीडिया एवं मीडिया के माध्यम से राजकीय उद्यान के बंद होने की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए उपनिदेशक उद्यान चौबटिया को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए थे। मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के तहत उपनिदेशक उद्यान चौबटिया ने अधीक्षक के साथ उद्यान का निरीक्षण किया और पर्यटकों की सुविधाओं को सुचारू करने के लिए कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई।

राजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों के लिए नई व्यवस्थाएँ लागू – राजकीय उद्यान चौबटिया अब प्रतिदिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक खुला रहेगा। भ्रमण के लिए निर्धारित द्वारों पर इस अवधि में ताले नहीं लगाए जाएंगे। पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक चौकीदार तैनात रहेगा। अतिरिक्त पार्किंग सुविधा उपनिदेशक, वनस्पति कार्यालय के पास उपलब्ध कराई गई है, जिससे पर्यटक ट्यूलिप गार्डन का आसानी से भ्रमण कर सकें। वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजन के लिए ट्यूलिप गार्डन तक वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी गई है, ताकि वे भी इस प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकें। पार्किंग क्षेत्र के पास जन-सुविधाओं की उचित व्यवस्था की जाएगी। गाइडों को निर्देशित किया गया है कि वे पर्यटकों को निर्धारित भ्रमण मार्गों से ही भ्रमण कराएँ।

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और समय-समय पर उच्च अधिकारियों के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमने सुरक्षा, पार्किंग और वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजन के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की हैं, ताकि हर कोई इस प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सके। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भविष्य में भी राजकीय उद्यान के विकास और पर्यटकों के लिए सुविधाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top