Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रदेश में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। इस बार बीजेपी ने अपने दम पर बहुमत प्राप्त करते हुए कुल 90 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की। चुनाव के दौरान जलेबी का मुद्दा चर्चा का केंद्र बना रहा।

बीजेपी का जलेबी का संदेश
चुनाव में जीत के बाद, बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पर एक किलो जलेबी भिजवाई। पार्टी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से राहुल गांधी जी के लिए उनके घर पर जलेबी भिजवा दी है।” अभी तक कांग्रेस की ओर से इस जलेबी भिजवाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

राहुल गांधी का रिएक्शन
चुनाव नतीजों पर राहुल गांधी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया—प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे। सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद।”

राहुल का जलेबी पर बयान
दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने 3 अक्टूबर को गोहाना में एक चुनावी रैली में प्रसिद्ध जलेबी निर्माता मातु राम हलवाई का डिब्बा दिखाया था और कहा था कि उनकी जलेबी को पूरे देश में बेचा जाना चाहिए। इस बात से रोजगार के अवसरों के बारे में भी उन्होंने चर्चा की थी।

https://twitter.com/BJP4Haryana/status/1843635304089227317

बीजेपी का तंज
चुनाव परिणामों के बाद, बीजेपी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें “आज जलेबी कड़वी लग रही होगी।” उप्र सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा, “हरियाणा के लोगों ने झूठ, अफवाहों और खोखले वादों की कांग्रेस फैक्ट्री पर ताला लगा दिया है।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को अब जलेबी भी कड़वी लग रही होगी क्योंकि जनता ने विजयश्री का जनादेश देकर बीजेपी का मुंह मीठा किया है।

हरियाणा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत
बीजेपी ने हरियाणा के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। इससे पहले, बीजेपी ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 47 सीटें जीतकर पहली बार अपने दम पर हरियाणा में सरकार बनाई थी, जबकि 2019 के चुनाव में उसे 40 सीटें मिली थीं। इस बार की जीत से पार्टी ने एक नई उपलब्धि हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top