Headline
आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चख चुकी फिल्म क्रू अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो चुकी है. फिल्म में कॉमेडी की भरपूर डोज है, जिसके साथ-साथ कलाकारों की शानदार एक्टिंग भी देखने लायक है. करीना कपूर खान, कृति सेनन, तब्बू और कपिल शर्मा जैसे सितारों से सजी क्रू को निर्देशक राजेश ए. कृष्णन ने निर्देशित किया है. फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 156.36 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही थी. इससे पहले नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट के जरिए फिल्म की ओटीटी रिलीज से जुड़ी जानकारी लोगों के साथ साझा की थी। मध्य रात्रि से यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। ऐसे में जिसने भी इस फिल्म को अब तक नहीं देखा वे इसका लुत्फ अब उठा सकते हैं। यह फिल्म अब 190 में देशों में नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी।
क्रू की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी, जिसकी वजह से इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था।

फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 81.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। देश के साथ यह फिल्म विदेश में भी काफी पसंद की गई थी। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 55 करोड़ रहा था। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 151.35 करोड़ रुपये था। क्रू के निर्माताओं ने इस फिल्म की ओटीटी रिलीज पर अपनी खुशी जाहिर की है। रिया कपूर और एकता आर कपूर ने इस फिल्म को लेकर कहा, थिएटर में  सफल प्रदर्शन के बाद क्रू को नेटफ्लिक्स पर लाकर  हम रोमांचित हैं। यह फिल्म ढेर सारे हास्य के से दोस्ती और धोखे पर आधारित है। यह एक ऐसी कहानी है जो आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top