Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

देहरादून। राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इस बीच 102 निकायों में से नौ निकाय ऐसे हैं, जहां फिलहाल चुनाव नहीं होंगे। इनमें दो निकायों की देरी तो पहले से चल रही है लेकिन चार निकायों में परिसीमन न होने की वजह से चुनाव लटक गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने अब 93 निकायों में चुनाव की तैयारी तेज कर दी है।

तीन निकाय ऐसे, जिनमें बर्फबारी क्षेत्र का रोड़ा

राज्य के तीन निकाय ऐसे हैं, जहां हिमाच्छादित क्षेत्र होने की वजह से निकाय चुनाव ही नहीं होते। चमोली जिले में नगर पंचायत बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग जिले में नगर पंचायत केदारनाथ और उत्तरकाशी जिले में नगर पंचायत गंगोत्री में इस बार भी चुनाव नहीं होंगे। ये अलग बात है कि इन तीनों धामों में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। ये तीनों निकाय प्रशासनिक व्यवस्था के तहत संचालित होते हैं।

इन निकायों में परिसीमन का मामला

नगर निगम रुड़की और नगर पालिका परिषद बाजपुर में पूर्व में परिसीमन संबंधी विवाद, हाईकोर्ट के आदेश के बाद देरी से चुनाव हुआ था। अब अन्य निकायों के चुनाव के समय नगर निगम रुड़की का कार्यकाल बचा है। निर्वाचन आयोग का कहना है कि यहां कार्यकाल पूरा न होने से फिलहाल निकाय चुनाव नहीं हो सकते हैं। वहीं, नगर पालिका हर्बटपुर, नगर पालिका नरेंद्र नगर और नगर पंचायत कीर्तिनगर में भी अभी तक परिसीमन ही नहीं हो पाया है। लिहाजा, यहां भी निर्वाचन आयोग चुनाव नहीं कराएगा।

किस जिले में कितने हैं निकाय

जिला  नगर निगम  नगर पालिका  नगर पंचायत
अल्मोड़ा 00 02 03
बागेश्वर 00 01 02
चमोली 00 04 06
चंपावत 00 03 01
देहरादून 02 04 01
हरिद्वार 02 03 09
नैनीताल 01 04 01
पौड़ी 02 02 03
पिथौरागढ़ 00 05 00
रुद्रप्रयाग 00 01 04
टिहरी 00 05 06
ऊधमसिंह नगर 02 08 08
उत्तरकाशी 00 03 03
कुल 09 45 48

(इनमें से एक नगर निगम, चार नगर पालिका, चार नगर पंचायत में चुनाव नहीं होगा)

नगर पंचायत बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री में हिमाच्छादित प्रदेश होने के नाते निकाय चुनाव नहीं होते। बाकी छह निकायों में से रुड़की, बाजपुर का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ। बाकी में परिसीमन की रिपोर्ट आयोग को प्राप्त नहीं हुई है। -चंद्रशेखर भट्ट, राज्य निर्वाचन आयुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top