Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

तापमान में आयी गिरावट 

मई-जून जैसी गर्मी से लोगों को मिली राहत

गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी

देहरादून। उत्तराखंड में बीते कई दिनों से हो रही तेज गर्मी के बाद आज अचानक मौसम ने फिर करवट बदली। तड़के से ही पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, कई जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे मार्च में ही पड़ रही मई-जून जैसी गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं, राजधानी देहरादून में सुबह ही आसमान में बिजली चमकने के साथ काले बादल छा गए। वहीं, गंगोत्री धाम में बर्फबारी भी हुई।

कहां कैसा है मौसम का मिजाज 

  • पहाड़ों की रानी मसूरी में गरज के साथ हो रही बारिश। हल्के ओले भी पड़े।
  • टिहरी जिले में सुबह पांच बजे से हो रही बारिश। जंगलों में लगी आग बुझाने में साबित हुई मददगार।
  • उत्तरकाशी में ठंडी हवाएं चलने से लुढ़का पारा। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू।
  • जौलीग्रांट क्षेत्र में सुबह पांच बजे से ओलावृष्टि और बारिश।
  • विकासनगर के पछवादून क्षेत्र में आंधी के साथ तेज बारिश शुरू। बारिश के बीच क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिरे। बाजारों में भी दुकानों के बोर्ड
  • उखड़ कर सड़क पर आ गए हैं। आंधी और बारिश के बीच क्षेत्र में सुबह से ही बिजली गुल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top