Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी को लेकर विपक्षी नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है। लेकिन बीजेपी के तमाम नेता और केंद्रीय मंत्रियों ने एकजुटता दिखाई और विपक्षी दलों को करारा जवाब दिया है। जी हां आपको जानकर हैरानी होगी कि लगभग सभी बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपना बायो बदलकर कर नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ जोड़ दिया है। पीएम मोदी ने भी तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए पूरे देश को अपना परिवार करार दिया है। पीएम ने कहा कि पूरा भारत मेरा परिवार है और मेरा जीवन एक खुली किताब की तरह है। भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे ।NDI गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है. मैं इनसे कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है, जिसका कोई नहीं है वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है. मेरा भारत-मेरा परिवार है।’ बता दें कि इससे पहले 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भी बीजेपी ने ठीक इसी तरह ‘मैं भी चौकीदार’ का नारा दिया था और कैंपेन चलाया था। इस दौरान बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे ‘मैं भी चौकीदार’ लिख दिया था। कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ के नारे के जवाब में बीजेपी ने ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान चलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top