Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

भाजपा की केंद्र सरकार ने साज़िश रचकर अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा – मुख्यमंत्री आतिशी 

नई दिल्ली। सड़कों की मरम्मत को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे जेल जाने के बाद भाजपा वालों ने दिल्ली की जनता को परेशान किया। हमारी सरकार के काम रोके। भाजपा वालों ने सड़कों की मरम्मत का काम भी रुकवा दिया। जेल से बाहर आने के बाद मैं और आतिश सड़कों का मुआयना करने निकलें और मैंने आतिशी से कहा कि पीडब्ल्यूडी की जो सड़कें टूटी हुई हैं, उन्हें जल्द ठीक कराया जाए। सरकार ने इस ओर ध्यान दिया और जहां भी सड़कें टूटी हुई थीं, वहां मरम्मत का काम शुरू हो गया है।

आगे कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार को लगभग 10 साल हो गये हैं। पिछले 9 साल में हमने जनता को कोई दिक़्क़त नहीं आने दी। हमने सभी सुविधाएं दिल्लीवालों को दी। लेकिन पिछले एक साल से भाजपा ने हमारे मंत्रियों को साज़िशन जेल में डाल दिया। सरकार और दिल्ली के काम रोके और दिल्ली को ठप्प करने की कोशिश की। भाजपा वालों ने तमाम जनहित के काम बंद कर दिए। अब हम सभी कामों को दोबारा चालू करायेंगे। इस दौरान लोगों को जो समस्याएं हुईं, उनका निवारण करने का प्रयास करेंगे।

वहीं मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने एक साज़िश रचकर अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा। इस साजिश का मकसद ही दिल्लीवालों के काम रोकना था। लेकिन भाजपा की एक भी साजिश सफल नहीं हुई। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लताड़ते हुए अरविंद केजरीवाल को जमानत दी। इसके बाद हमने पीडब्ल्यूडी की सड़कों का निरीक्षण किया और सारे डाटा को एप पर अपलोड किया।

उन्होंने पीसी के दौरान आगे कहा कि सड़कों के निरीक्षण के दौरान सामने आया कि दिल्ली में पीडब्ल्यूडी की 89 सड़कों को पूरी तरह से रिकार्पेटिंग किया जाना है। इनमें से 74 सड़कों की मरम्मत के काम का टेंडर कर दिया गया है। 15 सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर किया जा रहा है। यहां भी काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही कई सड़कों को पूरी तरह से बनाने की जरूरत नहीं है, वहां केवल मरम्मत कराए जाने की ज़रूरत है। इसमें से ज़्यादातर काम कराया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top