Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

सीएम समेत स्टाफ ने दी विदाई, कार्यशैली की प्रशंसा की

देहरादून। अपर सचिव मुख्यमंत्री मुकेश थपलियाल सोमवार को 39 साल की सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गये हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय एवं सचिवालय के अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुकेश थपलियाल को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर बधाई दी और उनके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केश थपलियाल एक कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अधिकारी थे। उन्होंने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और पूर्ण क्षमता के साथ निर्वहन किया। मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपर सचिव मुकेश थपलियाल की कार्यशैली की प्रशंसा की।

मुकेश थपलियाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि 39 साल की सेवा के दौरान उन्हें उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में सेवा करने का अवसर मिला। नौकरी के दौरान सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का हमेशा सहयोग मिला। उन्होंने सेवाकाल के दौरान साथ कार्य करने वाले कार्मिकों का भी हमेशा सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top