Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महाभियान को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश 

देहरादून। डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में महाभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत इन क्षेत्रों से की जाएगी जो मरीजों की संख्या के हिसाब से हॉट स्पॉट बन रहे हैं।  सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने महाभियान को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। सचिव ने बताया कि राज्य में सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से डेंगू व चिकनगुनिया को लेकर महाभियान चलाया जाएगा। पिछले वर्षों से डेंगू व चिकनगुनिया रोग के मामले सामने आ रहे हैं। डेंगू व चिकनगुनिया रोग एडीज मच्छर के काटने से फैलता है।

जुलाई से नवंबर माह का समय इन रोगों के प्रसार के लिए अनुकूल होता है। रोकथाम व बचाव के लिए अभियान चलाकर एडीज मच्छर के लार्वा को लेकर सर्वे किया जाएगा। रोग संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर रोकथाम की कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी राजकीय व निजी चिकित्सालयों में डेंगू एवं चिकनगुनिया रोगियों की स्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।

प्रतिदिन 50 घरों से नष्ट किया जाएगा लार्वा

राज्य में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। चिकित्साधिकारी, आशा कार्यकर्ता और अन्य विभागों के कर्मचारियों की टीम घर-घर जाकर लोगों को डेंगू व चिकनगुनिया को लेकर जागरूक करेंगी। किसी घर में एडीज मच्छर का लार्वा मिलता है तो उसे नष्ट किया जाएगा। महाभियान के तहत आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलिटेटर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम, नगर पालिका के सफाई सुपरवाइजर, अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन न्यूनतम 50 घरों में डेंगू निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे।

संस्थानों व लोगों पर आर्थिक दंड का प्रावधान
राज्य में जिन स्थानों पर चेतावनी के बाद भी पानी जमा होने से डेंगू मच्छर पैदा होने की स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। ऐसे संस्थानों व लोगों पर आर्थिक दंड का प्रावधान किया जाएगा। जिससे डेंगू रोग को महामारी का रूप लेने से रोका जा सके। फील्ड कर्मचारी प्रतिदिन दिन 50 घरों का निरीक्षण करेंगे और चौथे दिन में मॉप अप राउंड किया जाएगा।

माइक्रो प्लान और रोस्टर बनाकर करें फॉगिंग
स्वास्थ्य सचिव ने निर्देश दिए कि नगर निकाय माइक्रो प्लान और रोस्टर बना कर फॉगिंग करें। जिससे प्रत्येक क्षेत्र में फॉगिंग के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जा सके। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू व चिकनगुनिया के हॉट स्पॉट चिन्हित कर निरंतर स्वच्छता अभियान व डेंगू रोकथाम की कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top