Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके के हर्ष कंपाउंड में एक कूलर बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसने साथ की दूसरी फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान एक व्यक्ति जो छत पर फंसा हुआ था, उसे फायर कर्मियों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। आग पर काबू पाने के लिए गाजियाबाद के अलावा नोएडा और हापुड़ से भी दमकल गाड़ियों को बुलाया गया है।

तेजी से फैली आग, 7-8 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
दमकल विभाग के सीएफओ राहुल पॉल ने बताया कि आग बुझाने के लिए 7 से 8 गाड़ियां मौके पर तैनात हैं, और सभी गाड़ियों ने चारों तरफ से आग को घेरकर बुझाने की कोशिश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आग को बुझाने में काफी कठिनाई हो रही है, क्योंकि फैक्ट्री में रखी कतरन के कारण आग तेजी से फैल गई।

छत पर फंसे युवक का सफल रेस्क्यू
आग की खबर सुनते ही दमकल कर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने छत पर फंसे एक युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। बेसमेंट की आग पर काबू पा लिया गया है, हालांकि, अभी भी सेकंड फ्लोर पर आग लगी हुई है, जिसे बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस हादसे में अभी तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top