Headline
बनबसा में प्रबुद्धजनों से मिले सीएम धामी, विकास योजनाओं और ‘आदर्श उत्तराखंड’ पर की चर्चा
ड्रग फ्री उत्तराखंड से विकसित भारत-2047 तक, बनबसा में सीएम धामी का युवाओं से संवाद
स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से आत्मीय संवाद कर बोले मुख्यमंत्री—स्थानीय उत्पादों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहन देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी
मुख्य सचिव ने की पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा, साइबर पुलिसिंग, मानव तस्करी एवं डिजिटल इन्वेस्टीगेशन को मजबूत करने के निर्देश
National Sports Day 2026: CM धामी ने उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास, प्रथम शैक्षणिक सत्र शुरू
CM धामी ने देहरादून में सुना ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण, बोले- राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है कार्यक्रम
हल्द्वानी में व्यापारियों से CM धामी का संवाद, बोले- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”
मुख्यमंत्री धामी की महिलाओं को बड़ी सौगात, 60 साल की उम्र से रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
देवीधुरा में 8 मिनट तक चली ऐतिहासिक बग्वाल, फलों-फूलों की बरसात के बीच गूंजे मां वाराही के जयकारे

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के द्वितीय चरण के तहत होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं विशेष शिविर

देहरादून :  राज्य सरकार द्वारा “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” की भावना के अनुरूप प्रदेशभर में 04 जुलाई, 2026 से 18 जुलाई, 2026 तक 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा” आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित होगा।

सेवा पखवाड़े के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही विकास कार्यों एवं सरकार की जनहितकारी उपलब्धियों की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के जिला, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर विशेष बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे तथा पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएंगे।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रदेश के  समस्त विभागाध्यक्षों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सेवा पखवाड़े के सभी कार्यक्रम, समयबद्ध, प्रभावी एवं जनसहभागिता के साथ आयोजित किए जायें, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अभियान के प्रथम चरण में जिन स्थानों पर बहुद्देशीय शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, वहां पुनः शिविर आयोजित न किए जाएं।

सेवा पखवाड़े का उद्देश्य शासन और जनता के बीच संवाद को और सशक्त बनाना, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top