Headline
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
दून पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

देहरादून: एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार 21 जुलाई 2026 को पीपल मंडी क्षेत्र से अंकुर जैन की स्कूटी चोरी होने की शिकायत पर कोतवाली नगर में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संदिग्धों की तलाश शुरू की।

लगातार की गई कार्रवाई के दौरान 24 जुलाई को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान मनोज वर्मा (39 वर्ष) निवासी आर.के. पुरम, रायपुर को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करता था और चोरी की गई स्कूटी को बेचने की तैयारी में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक्टिवा स्कूटी (UK07BX-9907) बरामद की है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महेंद्र पाल सिंह, कांस्टेबल राजेश कुंवर और कांस्टेबल हारून शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top