Headline
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
दून पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

पौड़ी के कलजीखाल कार्यक्रम की जनसमस्याओं की रिपोर्ट भी सौंपी

देहरादून। राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने आज मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर वर्मा ने मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के विकास एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्तर पर प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

भेंट के दौरान वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत विकासखंड कलजीखाल सभागार में आयोजित बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं रखीं।

वर्मा ने कलजीखाल कार्यक्रम में उठी जनसमस्याओं से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की। रिपोर्ट में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़ी प्रमुख मांगों को शामिल किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिपोर्ट का अवलोकन कर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार “अंतिम व्यक्ति तक विकास” की नीति पर कार्य कर रही है और पिछड़ा वर्ग के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

इसके पश्चात वर्मा ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय, देहरादून में भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार से भी भेंट की। उन्होंने उन्हें भी कलजीखाल कार्यक्रम की रिपोर्ट सौंपी तथा क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तृत चर्चा की।

वर्मा ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश महामंत्री के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top