Headline
ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी ( SIT ) जांच और कार्रवाई के निर्देश
हमारा उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज

अभियुक्त के कब्जे से 01 लाख से अधिक कीमत की 10 पेटी अग्रेजी शराब हुई बरामद

देहरादून। देहरादून में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डोईवाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1.25 लाख रुपये कीमत की 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी सीज कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर जनपदभर में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में  कोतवाली डोईवाला पुलिस ने लच्छीवाला डायवर्जन मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक नेक्सॉन कार (UK14K-9646) को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार से इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की की 10 पेटियां (120 बोतल) बरामद हुईं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से आरोपी संजय सिंह (47 वर्ष) निवासी कैलाश गेट, मुनी की रेती, जिला टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

बरामदगी

10 पेटी (120 बोतल) इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब
अनुमानित कीमत: 1.25 लाख रुपये
तस्करी में प्रयुक्त नेक्सॉन कार (UK14K-9646)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top